आज दिनॉंक 06 नवम्बर 2014 को आगरा में केन्द्रीय हिन्दी शिक्षण मंडल की बैठक की अध्यक्षता संस्थान की अध्यक्षा एवं केन्द्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री श्रीमती स्मृति जूबिन इरानी द्वारा की गई। बैठक में निम्नलिखित महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।
1. क्षेत्रीय एवं राष्ट्रीय भाषाओं में हिंदी भाषा के विस्तारकों में विशिष्ट विस्तारक के लिए सरदार पटेल राष्ट्रीय एकता पुरस्कार की स्थापना की गई।
2. आर्थिक राजनीतिक, सामाजिक एवं वैचारिक स्तर पर चिंतन करने वालों में से उत्कृष्ट चिंतक के लिये पंडित दीनदयाल उपाध्याय राष्ट्रीय पुरस्कार की स्थापना की गई।
3. जनजातीय भाषाओं में हिन्दी भाषा के विस्तारकों को सम्मानित करने का निर्णय लिया गया।
4. युवाओं के लिये स्वामी विवेकानंद युवा रचनाकार पुरस्कार की स्थापना की गई।
5. विदेशों में घोषित केन्द्रों एवं पीठों की समीक्षा कर उन्हें पुन: शुरू किया जायेगा एवं हिन्दी के विस्तार के लिए अन्य स्थानों पर नये पीठों एवं केन्द्रों की स्थापना की जायेगी।
6. युवा वर्ग में हिन्दी भाषा के लिये रूची उत्पन्न करने हेतु सभी केन्द्रीय विश्वविद्यालयों में चौपाल का आयोजन करने का निर्णय लिया गया।
केन्द्रीय हिन्दी मंडल की इस बैठक में संस्थान के उपाध्यक्ष श्री कमल किशोर गोयनका, संयुक्त सचिव श्री जे.एस. संधू परिषद के सभी सदस्यों ने भाग लिया