Showing posts with label Agra. Show all posts
Showing posts with label Agra. Show all posts

Tuesday, September 9, 2014

आगरा: मिजोरम की छात्रा से छेड़खानी मामले में महिलाओं ने निकाला जुलूस

आगरा. केंद्रीय हिन्‍दी संस्‍थान की मिजोरम निवासी छात्रा के साथ छेड़खानी के विरोध में महिला शांति सेना ने मंगलवार की शाम जुलूस निकाला। सेना से जुड़ी महिलाएं संस्‍थान के निदेशक से भी मिली। हालांकि, उन्‍हें छात्राओं से मिलने नहीं दिया गया।

बताते चलें कि मंगलवार की शाम महिला शांति सेना पीड़ित छात्राओं से मिलने पहुंची, लेकिन संस्‍थान प्रबंधन ने उन्‍हें मिलने नहीं दिया। बाद में सेना से जुड़ी महिलाओं ने संस्‍थान के निदेशक से बात की। इसके बाद महिलाओं ने छेड़खानी के विरोध में केंद्रीय हिन्‍दी संस्‍थान से खंदारी चौराहे तक विरोध मार्च निकाला। महिला शांति सेना की संयोजिका कुंदनिका शर्मा ने कहा कि किसी भी छात्रा या महिला के साथ छेड़खानी की वारदात असहनीय है। उन्‍होंने कहा कि पीड़ित मणिपुरी छात्रा ने साहस दिखाकर मनचले को सबक सिखाया। उन छात्राओं को सम्‍मानित किया जाना चाहिए।
स्रोत - भास्कर (09/09/2014)
http://bit.ly/1IVYFjO